छत तोड़कर चोरों ने दो लाख का माल साफ किया
सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
संकल्प सवेरा,सरायख्वाजा । स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित भकुरामोड पर एक मोबाइल शाप को चोरों ने गुरुवार की रात में निशाना बनाया जहां से दो लाख रुपए का माल नगदी समेत उठा ले जाने में सफल रहे। पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
ज्ञातव्य है कि भकुरा गांव निवासी क्षमानाथ प्रजापति ने जौनपुर शाहगंज रोड़ के भकुरा मोड़ पर मोबाइल की एक अच्छी खासी दूकान खोला है। चोरों ने गुरुवार की रात में दूकान की छत पर चढ़कर ईंट हटाकर पटिया तोड़कर दूकान में उतर गये मोबाइल तथा बैटरी एवं लैपटॉप व दस हजार रुपए नगद उठा ले गए।
दूकान का स्वामी जब दूकान खोला तो सामने देखा की सभी सामान गायब है और अन्दर का नजारा देख दंग रह गया। चोरों की सब करतूतें दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।क्षमानाथ ने थाने में तहरीर दी कि लगभग दो लाख रुपए के सामान व दस हजार कैस चोरी हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।अब देखना यह है कि क्या पुलिस घटना का पर्दाफाश कर पाती है।












