महिला के गले से चेन झीनकर कर चोर फरार,
घर के सामने बैठी थी वृद्ध महिला
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा का मामला
करंजाकला,संकल्प सवेरा। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी(कोइरीडीहा)गांव में घर के सामने बैठी वृद्ध महिला के गले से चेन झीन कर बाइक सवार चोर फरार हो गए। महिला ने शोरगुल मचाया जब तक लोग एकत्रित होते तब तक उचक्के ने लोगों की आंखों से भागने में सफल रहे
लपरी (कोइरीडीहा) निवासी जड़ावती देवी पत्नी कामता प्रसाद अपने घर के सामने हैंड पंप पर मंगलवार की दोपहर 2 बजे बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक से इटौरी की तरफ से दो युवक घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी पीने के बहाने से रुके। एक युवक हैंडपंप पर खड़ा हो गया और दूसरा वृद्ध महिला के पास पहुंचा और गले से चैन
झीन कर बाइक से दोनों कोईरीडीहा बाजार की तरफ भागने में सफल रहे। वृद्ध महिला ने शोरगुल मचाया जब तक लोग जुड़ते और पकड़ने की कोशिश करते दोनों उचक्के लोगों की आंखों से ओझल हो गए। भुक्तभोगी महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।,













