जिला पंचायत का बुलडोजर पहुचते ही दुकानदारो में मचा हड़कंप
संकल्प सवेरा, जौनपुर। कलेक्टर कचहरी स्थित जिला पंचायत के पुराने भवन को खाली करने के लिए आज सुबह बुलडोजर लेकर पहुचे तहसीलदार व अपर मुख्य अधिकारी जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया । जिला पंचायत ने इसके लिए बकायदा नोटिस जारी की थी कि 20 अगस्त तक आप सभी दुकानें खाली कर दें दुकान खाली न होने पर आज तहसीलदार के नेतृत्व जेसीबी लेकर पहुंचे जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया

















