चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पवारा थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन मे उ0नि0 बासदेव प्रसाद मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा रविवार को एक चोरी के आरोपी को गिरफतार किया है।
जारी विज्ञप्ति में आगे पुलिस ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 51/2023 धारा 379 भा0द0वि0 मे चोरी के अभियुक्त रामकरन यादव (53) पुत्र भगौतीदीन यादव नि0 सोंगरा थाना पवारा जनपद जौनपुर को उसके घर ग्राम सोंगरा से समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के घर से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये गेंहूँ को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त रामकरन उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्याया0 के समक्ष भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में पवारा थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उ0नि0 बासदेव प्रसाद, हे0का0 अरविन्द आदि शामिल रहे।












