बाजार के लिए निकला युवक लापता
किसी अनहोनी की आशंका से परिजन है परेशान
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। अपने घर से बाजार के लिए सामान लेने गया युवक लापता हो गया। काफी खोजने के बाद युवक का पता नही चला।परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते है कि मुंगरा बादशाहपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गुड़हाई निवासी शिवम गुप्ता उर्फ शिव (21) मंगलवार को घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। बाजार से ही वह लापता हो गया।देर रात तक शिवम घर नही लौटा तो परिजन परेशान हो गये।परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू किया किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन कर थक चुके परिजनों में युवक का छोटा भाई शुभम गुप्ता ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि शिवम गुप्ता घर से
सामान लेने के लिए बाजार गया था।उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले को दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है।













