युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ,हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बडौना गांव में एक युवक घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर हालत बिगड़ते देख परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के बडौना गांव निवासी 20 वर्षीय रामसुधाकर पुत्र राम खदेरु पारिवारिक कलह के चलते बुधवार की देर रात गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में उक्त युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।












