अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
संकल्प सवेरा,सराय ख्वाजा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता सत्र 2019-20 के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 निर्मला एस. मौर्य ने किया। 
इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये मेडल पहना कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव खेलकूद परिषद डॉ0 विजय प्रताप तिवारी ने सत्र 2019-20 की उपब्धियों पर प्रकाश डालते हुये समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कुलसचिव/सचिव खेलकूद परिषद महेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी और उन्हे अतर्न्राष्ट्रीय क्षितिज पर खेलने हेतु प्रेरित किया।
वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने सभी खिलाड़ियों को अर्शीवाद दिया। भूतपूर्व सचिव खेलकूद परिषद प्रो0 आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनकी उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो0 सुरेश कुमार पाठक, खेलकूद परिषद के सम्मानित सदस्य प्रो0 शम्भू राम, प्रो0 विजय कुमार राय, प्रो0 अरूण शुक्ला शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0 विजय कुमार सिंह,
महामंत्री डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 रामाश्रय शर्मा, प्रो0 बी0बी0 तिवारी, प्रो0 रजनीश भाष्कर, डॉ0 मनोज मिश्र, डॉ0 अनुराम मिश्रा, डॉ0 दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ0 अमित वत्स, डॉ0 सुनील कुमार,
रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ0 राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, भानु प्रताप शर्मा, विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान सहित समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।











