पूरा विश्व इस समय श्री राम रामनाम का जप कर रहा:गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर भगवान श्री राम 550 के बुरे दौर के बाद घर लौटेंगे यह पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव ने आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर संगत पंगत जौनपुर साल्वेशन हॉस्पिटल जौनपुर द्वारा आयोजित अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा,
खिचड़ी सहभोज, पारिवारिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गिरीश चन्द यादव जी बोल रहे थे उन्होंने कहा कि अयोध्या में विपक्षी दलों के नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाने की घोषणा कर करोड़ो हिन्दुओ की भावनाओ आस्था के साथ खिलवाड़ किया है और कहा कि भगवान श्री राम का नाम तो लोग हर सुखदुःख में लेते है और पूरा विश्व इस समय श्री राम रामनाम का जप कर रहा है ।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा देवी मौर्य ने कहा कि भगवान राम से बड़ा न कोई था न है न रहेगा भगवान राम सबके थे व सबके रहेंगे जो लोग भी प्राण प्रतिष्ठा के बारे में अपशब्द बोल रहे हैं वे समय आने पर कष्ट में रहेंगे।कायस्थ महासभा 2150 व संगत पंगत जौनपुर ने जौनपुर नगर में स्वामी विवेकानंद जी ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी,
डॉ राजेंद्र प्रसाद जी पूर्व राष्ट्रपति, लाल बहादुर शास्त्री जी पूर्व प्रधानमंत्री व अटल बिहारी वाजपेयी जी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने की मांग किया जिसपर मंत्री गिरीश चन्द यादव जी चेयरमैन मनोरमा देवी मौर्या ने इन पांचों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया जिसपर उपस्थित सैकड़ो लोगो ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण करते हुए साल्वेशन हॉस्पिटल के सी एम डी डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि आज आपलोग आये साल्वेशन परिवार गर्व महसूस कर रहा है साल्वेशन हॉस्पिटल जनता की सेवा में सदैव तत्पर हैं और रहेगा।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को सम्मानित किया गया व रामनाम भजन कीर्तन भी हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम में संरक्षक प्रेमचंद श्रीवास्तव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा नेता डॉ रामसूरत मौर्य, राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, पूर्व प्रिंसिपल डॉ उमाकान्त श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव सहसंयोजक अजय वर्मा अज्जू अनुपम श्रीवास्तव,शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव शशिराज सिन्हा पत्रकार,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार संदीप श्रीवास्तव पत्रकार
, संतोष श्रीवास्तव,डॉ संजय श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव बाकी, विनय श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव सुनील अस्थाना, अनिल श्रीवास्तव ,अनुराग श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव नवीन श्रीवास्तव डॉ सलिल श्रीवास्तव डॉ राहुल श्रीवास्तव डॉ अंजना सिंह, संजीव श्रीवास्तव राजू, सृजन श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव राज श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव संतोष निगम, विंध्याचल श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव अम्बरीष श्रीवास्तव संतोष निगम अमर श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव जितेन्द्र श्रीवास्तव सचिन सिन्हा आर पी श्रीवास्तव अनूप सिन्हा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।












