बैंक की बंधक जमीन की भी सबरजिस्ट्रार ने कर डाली रजिस्ट्री

बदलापुर,संकल्प सवेरा,जौनपुर। जानकारी होने के बावजूद भी यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पुरानी बाजार में बंधक की गयी कृषि योग्य भूमि को बदलापुर के सबरजिस्ट्रार ने रजिस्ट्री कर डाली । अब यह प्रकरण खाशा तूल पकड़ता जा रहा है। इससे जहां बड़े बकाएदारों में गलत संदेश जा रहा है वहीं वसूली प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
रामचन्द्र उपाध्याय पुत्र भगौती प्रसाद उपाध्याय का शाखा से कृषि ऋण है। कृषि ऋण की अदायगी न कर पाने के कारण उनकी जमीन को बैंक ने बंधक बना ली है। इस दौरान बकाएदार द्वारा उक्त बंधक वाली जमीन को 15 जून को रजिस्ट्री कर दी गयी। बैंक के नामित वकील अवधेश तिवारी ने उसी दिन बंधक जमीन के बाबत सबरजिस्ट्रार से जमीन की बिक्री रोकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
इसके बावजूद भी सबरजिस्ट्रार ने बंधक वाली जमीन की रजिस्ट्री कर डाली। बैंक के प्रबन्धक उमेश सिंह ने इस सम्बन्ध में रजिस्ट्री की दाखिलखारिज रोकवाने के लिए तहसीलदार बदलापुर तथा कार्यवाही हेतु बैंक के एलडीएम ,आर एम , जिलाधिकारी आदि प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा है।












