संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह
शाहगंज, संकल्प सवेरा जौनपुर। जोनपुर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के मंडल अरसियाँ अंतर्गत होटल जे.जे. पैलेस में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के सातवें सत्र के द्वितीय दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकारें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर संकल्पित हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं संगठन विस्तार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह, अरसियाँ मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्अवधेश दुबे , डॉ. चिंतामणि जी, महामंत्री श्री के. डी. सिंह जगत नारायण बिंद, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सुनील तिवारी जी, जितेंद्र सिंह जी, श्याम राज सिंह,राजेश सिंह जी, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री पवन पाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदर्श सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री भीम सिंह जी, श्री राजेश उपाध्याय जी, श्री संजय सिंह जी, श्री संजीव सिंह जी, श्री विजय सिंह जी, श्री अरुण सिंह जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
#BJP #प्रशिक्षण_महाअभियान #PanditDeendayalUpadhyay #RameshSinghMLA #RameshSinghNishadParty #RameshSingh4Shahganj #shahganj #jaunpur #RameshSinghSabkeHai #BJP4IND #BJP4UP















