आप प्रत्याशी विनोद सिह वत्स का तूफानी जनसम्पर्क जारी
संकल्प सवेरा जौनपुर जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद सिह वत्स का जनसम्पर्क जारी इसी क्रम में आज उन्होंने सदर विधानसभा के दर्जनो गाँवो में घर घर जाकर अपने लिए वोट मांगे ।
इस दौरान ग्रामीण मतआताओ का झुकाव भी उनके तरफ देखने को मिला माना जा रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी व बसपा काग्रेस के प्रत्याशीयो के टीकट बटवारे से लोगो में रोश ब्यात है जिस कारण वो सभी विकल्प के रूप मे आम आदमी पार्टी को देख रहे है और चाह रहे है कि एक बार उत्तर प्रदेश मे केजरीवाल को भी देखा जाय।

ग्रामीणों ने अपने मृदभाषी और व्यवहार कुशल प्रत्याशी विनोद सिह वत्स जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए एक एक वोट उन्हें देने का वादा किया।
इस दौरान उनके साथ कई दर्जन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकरता मौजूद रहे ।












