मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कोविड 19 के दृष्टिगत लाक डाउन/ग्रीष्मावकाश में मध्यान्ह भोजन योजना आच्छादित छात्र छात्राओं को खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मुंगरा बादशाहपुर विकास खंड के सटवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को खाद्यान्न, अभिभावकों के खाते में कनवर्जन मनी एवं पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। मुंगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक एवं निदेशक, रसायन उर्वरक मंत्रालय (भारत सरकार) श्रीमती सीमा द्विवेदी ने छात्र- छात्राओं को खाद्यान्न , अभिभावकों के खाते में कनवर्जन मनी एवं पाठ्य पुस्तक देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व उपस्थित छात्र, छात्राओं , शिशक एवं अभिभावको को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि क्षेत्र के सभी दाखिला लिए हुए बच्चो को लाकडाउन और ग्रीष्मावकाश में मिल रहा मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत उन्हें खाद्यान्न वितरित किया जाए। जिसके तहत सभी स्कूल में दाखिला लिए हुए बच्चो को भाजपा की प्रदेश सरकार खाद्यान्न वितरण के साथ ही बच्चो के अभिभावकों के खाते में कनवर्जन मनी देकर सराहनीय कार्य किया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भाजपा की प्रदेश सरकार छात्रों के बारे में कितनी चिंता कर रही हैं इससे यह साबित होता है। शिक्षा के बिना कोई कार्य आज के युग में संभव नहीं है। शिक्षा ग्रहण करना सभी का कर्तव्य है। सभी बच्चे अपने घर पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी दे रही है। जिससे छात्रों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। आज सरकार हर वो आधुनिक सबिधा मुहैया करा रही है जो छात्रों की जरूरत है। उन्होंने मौजूद लोगो से कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी प्रेरित किया। बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में एबीएसए मुंगराबादशाहपुर डॉ जवाहर लाल यादव ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने बच्चो को खाद्यान्न, उनके अभिभावकों के खाते में कनवर्जन मनी एवं पाठ्य पुस्तकें देकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया है जो सराहनीय कार्य है।बचे हुए सभी बच्चो के घर घर जाकर शिक्षक खाद्यान्न एवं पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराए जिससे उनका शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। श्री यादव ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय के तहत कुल 919 बच्चो को खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चो को ढाई किलो गेहूं, 5 किलो 100 ग्राम चावल तथा जूनियर के प्रत्येक बच्चो को 3 किलो 800 ग्राम गेहूं, 7 किलो 600 ग्राम चावल वितरित किया जाएगा और इसके साथ ही बच्चो के अभिभावकों के खाते में कनवर्जन मनी भी भेजी जाएगी। इसके पहले पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात एबीएसए ने श्रीमती द्विवेदी को बुके भेट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती द्विवेदी ने कंपोजिट विद्यालय परिसर सटवा में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीएसए डॉ जवाहर लाल यादव और संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने मौजूद बच्चों को खाद्यान्न और किताबो का वितरण किया।कार्यक्रम में प्रधानाध्यपक त्रिवेणी प्रसाद, हंसराज सिंह, राहुल सिंह,अवनीश मिश्रा, अजित सिंह, विभा सिंह, सूर्य प्रकाश, संजय मिश्रा, राजेश प्राचेता, बी एल यादव, मनोज द्विवेदी, सहित विकास खंड के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों , उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।












