रिपोर्ट आकाश मिश्रा
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा में 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं तो वही पूर्व सांसद की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह ने मैदान में उतर अपने पति के माहौल को नई ऊंचाई पे ले जा रही हैं।

ब्राह्मणों के गांव में घर घर चल के सभी का आदर सम्मान के साथ पैर छू कर उन्होंने मल्हनी चुनाव के माहौल बदल दे रही हैं।श्रीकला धनन्जय सिंह का पैर छूने का अंदाज ब्राह्मण मतदाताओं को गजब लुभा रहा है। दोनो हाथ से छोटो को प्रणाम बड़ो का पैर छूना खूब पसंद आ रहा है।

विधानसभा की छोटकी पंडिताइन गांव में टहल टहल के बोल रही हैं कि पता नहीं किसने बहू को इतने संस्कार सिखाया है, जो सभी का सम्मान बड़े संस्कार से करती हैं।

कलवारी के आकाश मिश्रा ने कहा बाबू साहब जैसी पैलगी वैसा ही आशीर्वाद मिलता है, पंडित तुरंत समझ जाता है कि कितनी श्रद्धा से आप अभिवादन कर रहे।उनकी बात सुन के गप्पू सिंह बघेलापुर, लपक के पैर छू लिए की गुरु जी आशीर्वाद दीजिये।

धनवंती सिंह ने कहा कि गांव की औरतें बोल रही, इतनी पढ़ी लिखी औरत देखिये कितने प्रेम से बोलती है,सबका पैर छूती हैं।
एक एक दिन में 7से8 गांव में पैदल पैदल चलकर श्रीकला धनन्जय सिंह ने नौजवानों को भी पीछे छोड़ रही है,उनके साथ चलने वाले लड़के थक जा रहे हैं।

शाहपुर, बलुआ, लखेसर, मुकुंदीपुर, महेश पुर, हरीगांव, कामदेव पुर, भुआ कला में कल प्रचार किया था।
आज बेलसडी से सुरु हुआ प्रचार रीठी आते आते जुलूस में बदल गया, सारे लड़के भाग भाग के श्रीकला धनन्जय सिंह के साथ हो रहे हैं।

धनन्जय के जादा पूछ उनके ही घर में उनकी पत्नी की हो रही है, कल तक जो धनन्जय को बुला रहे थे आज उनकी संस्कारवान धर्मपत्नी को बुला रहे हैं।

श्रीकला धनंजय सिंह का आकर्षण इतना गजब का हो गया है कि जिसका पैर छू ले रही वो उनके साथ पूरा गांव घूम रहा है, लोग कह रहे एक वोट के लिए बहू पैर पे गिर जा रही है, बस वोट दे के मन को संतोष नही हो रहा है, मुँह दिखाई में वोट मांग रही श्रीकला धनन्जय सिंह ने सबके दिल मे अपनी जगह बना ली है।

नौजवान देवरों ने तो पूरा माहौल भाभी मय कर दिया है।खपरहा के अभिषेक रोशन सिंह ने कहा कि मेरे पापा आज चिल्ला रहे थे कि–बहू घर घर पैदल चल रही तुम लोग नौजवान होकर घर मे बैठे हो, जब तक चुनाव है तब तक घर रहना नौजवानों के लिए शर्म की बात है, श्रीकला धनन्जय सिंह बहू के साथ साथ हम लोंगो का सम्मान भी है, बस वोट ही मत दो जान भी लगा दो।

महिलाओं, बुजुर्गों, और नौजवानों में श्रीकला धनन्जय सिंह का जादू चढ़कर बोल रहा है।हुजूम देखकर लोग हक्का बक्का हैं।













