बाल संसद चुनाव पश्चात मतगणना सम्पन्न : समीक्षा बनी प्रधानमंत्री
संकल्प सवेरा,बक्शा।जनपद के बक्शा विकास खण्ड स्थित कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में शनिवार को बाल संसद का चुनाव विधिवत सम्पन्न होने के बाद मतगणना हुई तथा मीना पावर एंजल एवं सदस्यों समेत बाल संसद हेतु निर्धारित 8 पदों तथा उनके उप पदों पर बच्चों ने शपथ ग्रहण किया।
जिसमें समीक्षा प्रधानमंत्री व मोहम्मद ताविश उपप्रधानमंत्री , सफीना शिक्षा मंत्री, आदिल स्वच्छता , सदक पर्यावरण मंत्री , साकिब सांस्कृतिक एवं खेल विभाग ,आसमीन को एम डी एम मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी ।विभागों का दायित्व मिलने के बाद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि छात्रों ने विगत दिनों विद्यालय में प्रचार प्रसार एवं क्वालीफाईंग स्पीच के बाद अपना नामांकन दाखिल किया । सभी अध्यापकों के निर्देशन में छात्रों द्वारा वोटिंग प्रक्रिया से चुनाव कराया गया।
छात्रों ने मतदान अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अपनी कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न कराया। 254 बच्चों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया मतगणना में 20 मत अवैध पाए गए जिन्हें निरस्त कर दिया गया कुल 234 मत वैध पाए गए । बाल संसद चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के स्टाफ प्रमुख रूप से प्रीति श्रीवास्तव, नूरजहाँ, ज़ाहिरा बेगम, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, आशीष दूबे, अलमदार सहित गाँव के भी लोगों का भी सहयोग रहा।












