नए बच्चों को प्रधानाचार्य ने उपहार स्वरूप पौधा दिया
नए सत्र के लिए सेंटजॉन्स स्कूल में नामांकन शुरू हुआ
संकल्प सवेरा जौनपुर सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में सत्र 2023-24 के लिए नामांकन प्रारंभ हुआ।इस सत्र के पहले और दूसरे विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने मीठी नीम के पौधों को उपहार स्वरूप प्रदान किया।इस सत्र के पहले विद्यार्थी के रूप में भदेवरा निवासी अतुल कुमार यादव एवं प्रियंका यादव की पुत्री प्रीतू यादव ने एवं दूसरे विद्यार्थी के रूप में न्यू भगवती कालोनी निवासी अमित कुमार एवं सोपानी गुप्ता की पुत्री युक्ति गुप्ता ने एलकेजी में नामांकन कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने दोनों विद्यार्थियों को पौधा देकर स्वागत किया।वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए फादर सत्रारंभ में 20 वर्षों से वृक्ष उपहार में देते हैं ताकि वृक्षारोपण के प्रति लोगों की रुझान हो सके।













