रामपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के धनुहां बाजार स्थित हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए भाजपा कार्यकताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विधान परिषद् सदस्य विद्यासागर सोनकर जिसे कुछ दिन पूर्व सतर्कता समिति का सभापति बनाया गया है ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने का मौका मिला है
जिसे हम सभी को सुनना चाहिए तथा अपने जीवन में अमल करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर पांडेय ने किया इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भारतवासी को 2014 से प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनने का मौका मिलता है
जिससे हम सभी को हमेशा कुछ न कुछ नया सिखने को मिलता है यह हम सभी का सौभाग्य है। जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल एवं मंडल अध्यक्ष रामपुर शरद उपाध्याय ने भी इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
इस मौके पर सहकारिता प्रमुख डाॅ अजय सिंह जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव प्रधान छेदी लाल जयसवाल, रमेश दुबे, भोरिक सोनकर, समाजसेवी शंभू तिवारी, श्रवण कुमार दुबे, रोहित यादव, आनंद जायसवाल विकास जायसवाल, पन्नालाल पटेल, सत्य प्रकाश मिश्रा, सूर्य प्रकाश तिवारी आदि सभी मौजूद रहे।












