थानाध्यक्ष ने नो मास्क में 10 लोगो का काटा चालान।
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन लोगो के प्रति सतर्क दिख रही है। इसी क्रम में गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर बिना मास्क के व बिना किसी वजह से घूमने वालो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में पुलिस ने बिना मास्क के सड़क पर बेवजह घूम रहे 10 बाइक सवारों का नो मास्क में चालान काटकर 2100 जुर्माना वसूला तथा तीन वाहनों का कागजाद के अभाव में ई चालान भी काटा। एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने लोगो को हिदायत भी दिया कि यदि सड़क पर बिना किसी कार्य के बाइक से घूमते मिले तो उससे दो गुना जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ से बचे तथा कोविड के नियमो का पालन करें।












