शाहगंज | जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दादर बाईपास के भागीरथी कोल्ड स्टोर के समीप सोमवार सुबह सवा दस बजे बाइक सवार असलहाबंद दो अज्ञात बदमाशों ने एक प्राइवेट कम्पनी के कैशियर से बाइक ओवरटेक कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि घटना को अंजाम दे फायरिंग करते हुए बाइक सवार बदमाश सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के सुल्तानपुर रोड पर ई काम एक्सप्रेस नाम से कूरियर कम्पनी काम करती है। कम्पनी के फंड मैनेजमेंट देखने वाले रेडियंश कम्पनी के कर्मचारी जौनपुर के मियांपुर निवासी नसीम पुत्र हबीब बैग में पांच लाख 78 हजार दो सौ रुपया रख अपनी बाइक संख्या U P 62 AA 0739 से आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बडौदा शाखा में जमा करने जा रहा था।
पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। असलहा सटा बैग छिन कर सुल्तानपुर रोड की ओर भाग निकले। सूचना पर सीओ अंकित कुमार कोतवाली प्रभारी आदेश त्यागी मौके पर पहुंच जाच पडताल में जुटे हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुचं तफ्तीश में लगी है।वहीं भुक्तभोगी को पुलिस साथ में लेकर सीसीटीवी फुटेज खगालने मे लगी हुई हैं।












