ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दे दी जान
संकल्प सवेरा मीरगंज(जौनपुर)21अक्टूबर स्थानीय क्षेत्र के जंघई वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित सरायममरेज थाना क्षेत्र के सरैया ग्राम के पास एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची जंघई बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया।
पवांरा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार रामप्रसाद गुरुवार की सुबह जंघई आउटर सिग्नल के पास टहल रहा था। उसी समय मालगाड़ी ट्रेन आती दिखाई दी। वह ट्रेन समीप आती देख कूद गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पाकर सरायममरेज थाना की पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। जंघई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए प्रयागराज भेज दिया।












