संकल्प सवेरा, जौनपुर।धर्मापुर क्षेत्र के कौवापार गांव में रविवार को समाजवादी शिक्षण संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर समाजवादी शिक्षण संस्थान के संचालक नितेश यादव ने बताया कि संस्थान की स्थापना आज से ठीक एक साल पहले कोरोना जैसी वैष्विक महामारी के समय की गई थी।
यह संस्थान पूरी तरह से बच्चों के जीवन को सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से सशक्त करने के लिए समर्पित है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चे गीत , संगीत के साथ स्थापना दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाए। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि रांझा ने समाजवादी शिक्षण संस्थान पहुचकर बच्चों के मनोरंजन के लिए गीत की प्रस्तुति की।
नितेश यादव ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, ब्लॉक प्रमुख पति ओमप्रकाश यादव जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, रवि रांझा अस्मिता चाइल्ड लाइन वाराणसी के संस्थापक मज्जू मैथुज, अर्जुन यादव , राज कालेज छात्र संघ उपाध्यक्ष अवधेश यादव , मानवेन्द्र सिंह पीजी कॉलेज की प्रबधंक सुमन यादव , अनिल फौजी, रामसाहब ,
सभासद, लालबहादुर यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय जी ने समाजवादी शिक्षण संस्थान के संचालक नितेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्षो से जिस तरह अनवरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ तथा गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामाग्री देने कार्य कर रहे है उसकी जितनी सराहना की जाय उतनी कम है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय समाजवादी शिक्षण संस्थान की मूलभूत आवश्यकताए होगी उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
आये हुए सभी अतिथियों के प्रति के नितेश यादव ने आभार ब्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी शिक्षण संस्थान के शिक्षक, दीपेंद्र यादव , छोटू वनवासी, मनीष सरोज, अश्वनी , रोशनी , प्रिया , रोहित , अत्येन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।












