चन्दवक क्षेत्र के जमुआ में मंगलवार की दोपहर उचक्कों ने एक महिला की सोने की चेन उड़ा दी। महिला को ज्ञात होने पर उसने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सविता देवी निवासी अमुआर थाना चन्दवक अपने घर जाने के लिए आटो पर बैठी उसी में दो लड़कियां और बैठी थी, सविता देवी के बैठते ही लड़कियों ने एक दूसरे को बात करते हुए उसकी चेन उड़ा दी, जब महिला केराकत पहुचकर आटो से उतरकर पैसे देने लगी, तो अचानक उसकी नजर गले पर पड़ी तो उसकी सोने की चेन गायब थी। इतने में दोनों लड़कियां आटो से उतरकर भाग निकली। सविता देवी वहीं बैठकर रोने लगी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने महिला से पूछताछ की और बताया कि उसकी चेन कहीं गिर गयी होगी। उचक्कों द्वारा चेन छीनने की घटना गलत है।