समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ दरोगा ने की बदसलूकी
संकल्प सवेरा,चंदवक(जौनपुर)26नवंबर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुराने विवाद में पिटाई के दौरान हुई हत्या का समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह ने बदसलूकी की।
जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है। पत्रकार संघ जौनपुर व तहसील इकाई केराकत ने पुलिस अधीक्षक से दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गुरुवार की रात क्षेत्र के भैंसा गांव में दो युवकों की जमकर पिटाई में एक युवक की हुई मौत के मामले में सुबह जानकारी होने पर पत्रकार थाने में समाचार संकलन करने गए थे इसी दौरान एक फौजी आया जिसको देखते ही मनबढ़ व चर्चित दरोगा त्रिवेणी सिंह आग बबूला हो गया।
कुछ पुलिस कर्मियों के साथ फौजी की पिटाई करने लगा।पत्रकारों ने जब समझाना चाहा पत्रकारों को भी अपशब्द कहने के साथ ही बदसलूकी करने लगा। गालियां दी और धमकी भी दिया जिससे पत्रकारों में काफी आक्रोश है। पत्रकारों ने इस घटना से जौनपुर पत्रकार संघ और तहसील इकाई केराकत को अवगत कराया।
संघ ने पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उक्त चर्चित दरोगा जो वसूली करने व आए दिन लोगों के साथ बदसलूकी करने में कुख्यात है।का सर्किल के थानागद्दी चौकी से भी एक व्यक्ति की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया था।
क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों से ली घटना की जानकारी
चंदवक।क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह द्वारा समाचार संकलन करने गए पत्रकारों संग बदसलूकी किए जाने की घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना परिसर में पत्रकारों संग बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पत्रकारों द्वारा दोसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।उन्होंने इसके लिए दो दिन का समय लिया।












