मीरगंज(जौनपुर) पवांरा थाना क्षेत्र के चितांव गांव में मारपीट में घायल की डेढ़ माह बाद मंगलवार भोर में मौत हो गई।उक्त की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर अड़ गए।क्षेत्राधिकारी ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में ले लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उक्त गांव निवासी त्रिभुवन नाथ पांडेय (60) की घर पर ही भोर में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 14 दिसंबर को पड़ोसी से मारपीट हुई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उक्त चोट के कारण उनकी मौत हुई है। परिजन हत्या की धारा बढाने की मांग लेकर अड़ गए और पुलिस पर ऊंची पहुंच और व दबाव के कारण कार्रवाई में हीला हवाली करने का आरोप लगाने लगे।सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह ने पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया और अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस संदर्भ में पूँछे जाने पर क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मारपीट का मुकदमा पवारा थाने में पंजीकृत किया गया है उक्त में घायल की 45 दिन बाद घायल मौत हुई है शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।












