वृक्ष की महिमा महान, एक वृक्ष सौ पुत्र समान- पं मनोज महाराज
अपराध निरोधक थाना मुंगरा बादशाहपुर कमेटी की तरफ से किया गया वृक्षारोपण-
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने पौधा लगाने व सुरक्षा करने का लिया संकल्प-
संकल्प सवेरा,मुंगरा बादशाहपुर। मुंगरा बादशाहपुर के गांव बहोरीकपुर में अपराध निरोधक थाना मुंगरा बादशाहपुर कमेटी के अध्यक्ष विक्की कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पंडित मनोज त्रिपाठी महाराज ने संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अशोक, नीम, आंमला, आंवला व पीपल का वृक्ष लगाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक जलकुंड दस कुएं के समान है, एक तालाब दस जलकुंड के बराबर है। एक पुत्र का दस तालाब जितना महत्व है और एक वृक्ष का दस पुत्रों बराबर होता है। आगे कहा कि वृक्ष पुत्रहीन पुरुष को पुत्रवान होने का फल देते हैं। इसी तरह तीर्थों में जाकर वृक्ष लगाने वालों को पिंडदान का फल प्राप्त होता है। कमेटी के संरक्षक शैलेंद्र साहू ने कहा कि यह लाभ शुद्ध वायु के रूप में या पेड़ पौधों के उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थ, औषधि, फूल आदि के रूप में प्राप्त होता है। पौधे मानव के जीवन में संपूर्ण जीवन तक साथ निभाते हैं।
कमेटी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने इस परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने के लिए उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया, साथ ही लोगों को आसपास खाली स्थानों पर पौधरोपण करने के लिए अपील की। कहा कि पौधारोपण के बाद पुत्रों की तरह पौधे की रखवाली करें और उनके बढ़ने तक उनका ख्याल रखें। इस अवसर पर महामंत्री वीरेंद्र कुमार, विपिन गुप्ता, राजेश ठठेर, सच्चिदानंद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अभिनव केसरवानी, मनजीत तिवारी, अतुल त्रिपाठी व त्रिपुरारी शंकर पटेल आदि लोग मौजूद रहे।












