बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज का शिलान्यास 20 मई को होगा
1-122 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं की मिली सौगात

जफराबाद,संकल्प सवेरा।वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर जफराबाद रेलवे स्टेशन के 38 ए क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज का शिलान्यास 20 मई को होगा।
इसके अलावा दो और महत्वपूर्ण योजनाओ का काम भी होगा।
ज्ञात हो उक्त रेलवे क्रासिंग इस समय जनपद की सबसे ज्यादा आवागमन वाली क्रासिंग में एक है।उक्त क्रासिंग से लखनऊ, फैजाबाद,वाराणसी व प्रयागराज के लिए ट्रेन व मालगाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।24 घण्टों में सैकड़ों के आस पास गाड़ियां निकलती हैं।इस क्रासिंग का अक्सर बन्द रहना लोगों को पूर्व विदित रहता है।आधे आधे घण्टे तक क्रासिंग बन्द रहती है।लोग काफी परेशान रहते है।बन्द क्रासिंग के कारण मरीजों की मौत तक हो चुकी है।लोगों की वर्षो की पुरानी मांग पर सांसद बी पी सरोज ने काफी प्रयास के बाद रेल मंत्री से मिलकर ओवर ब्रिज,अमृत भारत योजना के
अंतर्गत स्टेशन पर यात्रियों के सुविधा का कार्य व यार्ड री मॉडलिंग के काम के लिए 122 करोड़ रुपये का धन स्वीकृत कराया।
सांसद बीपी सरोज ने बताया कि 20 मई को दिन में साढ़े 12 बजे डीआरएम उत्तर रेलवे व कई बड़े अधिकारियों के मौजूदगी में शिलान्यास किया जाएगा।बहुत तीव्र गति से ओवरब्रिज का काम पूरा कराया जाएगा।












