उमेश पाल को न्याय न मिलने तक लड़ी जाएगी लड़ाई – शेफर्ड धामू पाल
*अत्याचार अन्याय के खिलाफ किया जाएगा संघर्ष-*
*उमेश पाल हत्याकांड में अभी तक एक भी मेंन आरोपी का नहीं हुआ एनकाउंटर
जौनपुर,संकल्प सवेरा। विवार को मुस्तफाबाद सुजानगंज में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया द्वारा जौनपुर द्वारा आयोजित अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड एवं उनके सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के विरोध में जन आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने कहा कि पाल बघेल धनगर समाज के ऊपर लगातार अत्याचार अन्याय किया जा रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं है अभी हाल में लखनऊ में धर्मेंद्र पाल जी का दिनदहाड़े हत्या कर दिया जाता है वही कुछ दिन बाद प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल एवं उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी बमबारी करके आतंकी तरीके से दिन दहाड़े बेरहमी से उन लोगों की हत्या कर दिया जाता है लेकिन पुलिस अभी तक मेंन आरोपी को न तो गिरफ्तार कर पाई है और ना ही एनाकाउंटर कर पाई है। अब यह सरकार पर भी प्रश्न चिन्ह उठता है आखिर घटना के इतने दिन बाद अभी तक पुलिस क्या कर रही है।
पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल ने कहा जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक किसी भी हक अधिकार की लड़ाई में सफलता नहीं पा सकते हैं इसलिए एकजुट होकर इस अत्याचार अन्याय के खिलाफ हम सभी को लड़ाई लड़ना होगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सुभाष पाल ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने किया
कार्यक्रम का संचालन जयनारायण पाल ने किया कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विक्रम पाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पाल जिला अध्यक्ष अच्छेलाल पाल जिला प्रभारी अनुराग पाल जिला सचिव सनी पाल ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष आदि लोग रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य विजय बहादुर पाल प्रीति पाल जिला पंचायत सदस्य आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आचार्य विजय बहादुर पाल प्रीती पाल जिला पंचायत सदस्य संजय पाल जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार पाल प्रदेश अध्यक्ष उर्मी पाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जय पुष्पराज सिंह पाल प्रदेश अध्यक्ष अजय मोहन कुशवाहा बलराम पाल कृष्ण कुमार पाल दिवाकर पाल जी राम सिंह पाल जी विवेक पाल टाइगर प्रदीप पाल अखिलेश पाल उमेश पाल अनुराग पाल श्याम चंद्र पाल कमलेश पाल डा विनोद पाल डा पंकज पाल मुन्ना लाल पाल पन्ना लाल पाल राहुल पाल













