धूम धाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
संकल्प सवेरा,खुटहन, जौनपुर । मदरसा गुल्शने अशरफिया,चन्दौली में पूरे निष्ठा के साथ मदरसे के प्रबन्धक रिज़वान खान (बाबू भाई) की अध्यक्षता में निकला जुलूसे मोहम्मदी (सल अल्लाहो अलैहे वसल्लम)
मदरसा प्रबन्धक रिज़वान खान ने आम जान को मुबारकबाद देते हुवे कहा कि मक्का शहर में 571 ईसवी को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। हजरत मुहम्मद सल्ल. ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की है।
आप हजरत सल्ल. इस्लाम के आखिरी नबी हैं, आपके बाद अब कायामत तक कोई नबी नहीं आने वाला। गाँव के प्रधान जहाँगीर खान ने कहा मक्का की पहाड़ी की गुफा, जिसे गार-ए-हिरा कहते हैं नबी आखरूज्जमा सल्ल. को वहीं पर अल्लाह ने फरिश्तों के सरदार जिब्राइल अलै. के मार्फत पवित्र संदेश (वही) सुनाया। इस्लाम से पहले पूरा अरब सामाजिक और धार्मिक बिगाड़ का शिकार था।
लोग तरह-तरह के बूतों की पूजा करते थे। असंख्य कबीले थे, जिनके अलग-अलग नियम और कानून थे। कमजोर और गरीबों पर जुल्म होते थे और औरतों का जीवन सुरक्षित नहीं था। कर्मचारी नेता शम्स तबरेज़ खान ने बताया कि आप सल्ल. ने लोगों को एक ईश्वरवाद की शिक्षा दी।
अल्लाह की प्रार्थना पर बल दिया, लोगों को पाक-साफ रहने के नियम बताए साथ ही आपने लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए भी इस्लामिक तरीके लोगों तक पहुंचाए।
आपने अल्लाह के पवित्र संदेश को लोगों को तक पहुंचाया। उक्त अवसर पे ग्राम प्रधान जहाँगीर खान साहब के एलावा अब्दुल अहद खान, मोबीन खान, अनीस खान, नफीस खान,
क़य्यूम खान (लाला) शफीक खान, हाजी लाल मोहम्मद खान, एकरामुद्दीन खान, शाहिद खान, साजिद खान, इमरान खान, अशफ़ाक़ खान आदि दर्ज़नों लोग उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता जय प्रकाश तिवारी












