पारिश्रमिक पाकर खिले प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे,सीएम को दिया धन्यवाद
जौनपुर,संकल्प सवेरा। उद्योगविकाससंस्थान द्वारा दीपावली के अवसर पर कौशल विकास मिशन के स्टूडेंट्स ने विभिन्न उत्पादों का बनाकर विक्रय विकास भवन के बाहर स्टॉल लगाकर किया गया था,
जहां जिलाधिकारी महोदय,मुख्य विकास अधिकारी महोदय व जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन श्री राजीव कुमार सिंह सर ने उक्त प्रदर्शनी में उत्पाद की खरीदारी कर स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया था।

उक्त के क्रम में सोमवार को विक्रय से प्राप्त लाभराशि को पारिश्रमिक स्वरूप कौशल विकास मिशन के स्टूडेंट्स को सेंटर मैनेजर करिश्मा द्वारा भेंट किया गया।
अपना प्रथम पारिश्रमिक पाकर स्टूडेंट्स की आंखे खुशी से भर आयीं।सभी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी जी,कौशल विकास मिशन तथा प्रशिक्षण प्रदाता उद्योगविकाससंस्थान को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उद्योगविकाससंस्थान के जिला समन्वयक मंगल चौहान,जिला प्रबंधक अनुज पटेल,लालगंज सेंटर समन्वयक आनन्द राजभर, सिकरारा सेंटर समन्वयक अजीत कुमार व विपिन यादव भी उपस्थित रहे।












