जौनपुर।इस आपदा की घड़ी में हमे अपने भाई,बहनो का सहयोग करना चाहिये।सीएलसी जौनपुर के द्वारा महिलाओं के समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने का कार्य किया जा रहा है,वह सराहनीय है।उक्त बातें सोमवार को सेंट पैट्रिक स्कूल की प्रिंसिपल ने शहरी आजीविका केंद्र के समूह से मास्क खरीदते समय कहीं।
उन्होंने कहा इस समय लोगों को मास्क के साथ रहना अनिवार्य हो गया है।लोगो का रोजगार चला गया है,ऐसे में यदि लोकल स्तर पर कोई सस्ता और अच्छी क्वालिटी का सामान बनाता है तो उसका उत्साहवर्धन होना चाहिए।शहरी आजीविका केंद्र जौनपुर के संचालकों का बहुत धन्यवाद जो वे इतनी जिम्मेदारी से अपना कार्य करते हुए इन महिलाओं का आयसृजन का जरिया उपलब्ध करा रहे हैं।उन्होंने केंद्र में पंजीकृत केरारवीर महिला स्वयं सहायत समूह से 120 मास्क खरीदा।इस मौके पर केंद्र संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक,डूडा की समुदायिक आयोजक उषा राय उपस्थित रहीं।