जौनपुर –
ग्राम गद्दीपुर, पोस्ट कचगांव में बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी संतोष मिश्रा उर्फ (गुड्डू) द्वारा जरूरतमंद लोगों में कड़ाके की ठंड से बचने हेतु कंबल का वितरण किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी संतोष मिश्रा द्वारा लॉकडाउन में भी निरंतर समाज में अपनी सेवा देते रहे।
परन्तु 2021 में अभी तक का सबसे बड़ा एवं भव्य कार्यक्रम कचगांव में निशुल्क कंबल वितरण किया गया जिसमें लगभग 300 से ज्यादा जरूरतमंद परिवार में ठंड से बचने के लिए कंबल दिए गए ।
इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ अशोक कुमार सिद्धार्थ(लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, इलाहाबाद मंडल एवं प्रदेश प्रभारी दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल) रहें।
मंच को संबोधित करते हुए संतोष मिश्रा (गुड्डू) ने कहा कि मेरे घर के द्वार समाज के हर जरूरत मंद व्यक्ति के लिए हमेशा खुले रहेंगे । उन्होंने उक्त सभा में कहा कि किसी भी जरूरतमंद व असहाय व्यक्ति को कोई भी समस्या हो वह मुझसे सहायता मांग सकते है।
उक्त कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजकुमार भारती, अमरजीत गौतम, डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ, डॉ अवधेश चन्द्र भारद्वाज, राधेश्याम मिश्रा, संतोष मिश्रा, शैलेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, गोलू मिश्रा, सुमित तिवारी, हर्षदेव उपाध्याय एवं अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) इत्यादि लोग उपस्थित रहें।












