जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में नवयुक्त सचिव एवं नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ समाजवादी पार्टी की एक अहम बैठक भी हुई। पार्टी के सचिव एवं नगर अध्यक्ष ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। जिसमे नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी द्वारा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने एवं आह्वान पत्र को घर घर तक पहुचाने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, और जिलाध्यक्ष द्वारा जो मुझे अहम जिम्मेदारी दी गयी गई उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन करूँगा। इस अवसर पर मौजूद रहे श्याम बहादुर पल, हीरालाल विश्कर्मा, श्रवण जैसवाल, रमापति यादव,सुशील श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद मौर्या, अज़मत खान, शाहनवाज सेखु, राजदेव पाल, नंदलाल यादव, लालजी पटेल, राजेन्द्र टाइगर, अज़ीज़ फरीदी, फ़िरोज़ अहमद पप्पू, अंसार इदरीसी, राहुल त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत यादव, आरिफ हबीब, नाजिश अख्तर, रिज़वान हैदर (राजा), अलमास सिद्दीकी, शम्स तबरेज़, रामसमुझ यादव, आदि लोग मौजूद रहे, संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।












