जौनपुर 19 नवम्बर 2020 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर के चैराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिसके परिपेक्ष में आज जिलाधिकारी द्वारा जेसीज चैराहा (अमरावती चैराहा) तथा पचहटियां चैराहे का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा को निर्देश दिया कि सभी चैराहों पर बिजली एवं सफाई की व्यवस्था कराई जाए। पचहटिया चैराहे पर लगे विद्युत पोल तथा पुलिस चैकी को अन्य स्थल पर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चैराहों पर गमलों में फूल-पौधे लगाए जाए तथा उनकी सजावट कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान इसान मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, डा0 अवध यादव, डा0 शकुन्तला यादव, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।












