सोहनी गाव में 23 लाख की लागत से बन रहा है मनरेगा पार्क
केराकत जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के सोहनी गाव में ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माणाधीन मनरेगा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में हरियाली और अच्छी किस्म की ईट को देख खुशी जाहिर किया। उन्होंने ग्राम प्रधान श्याम विश्वकर्मा को बधाई देकर उनके सम्मान में तालियाँ बजवायी।

सोहनी गाव में मनरेगा से बन रहे पार्क में गुडवत्ता को लेकर लेकर ग्रामीणों ने जौनपुर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। गुरुवार की दोपहर सोहनी गाव के ग्रामीणों की शिकायत पर अचानक डीएम गांव पहुंच गये। जहाँ एक निजी विद्यालय के बगल में लगभग एक बीघे भूभाग में 23 लाख की लागत से निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में लगी घास, इंटरलॉकिंग ईट, बाउंडरी और हरे भरे पौधो को देख प्रसन्नता जाहिर की।

डीएम ने काम को तेज गति लाने के लिए प्रधान को मिस्त्री और लेवर की संख्या और बढ़ा कर जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने थानागद्दी-जलालपुर मुख्य मार्ग से गाव को जोड़ने वाली कुछ माह पूर्व बनी सड़क के दुर्दशा की शिकायत की।
जिस पर डीएम से कार्यवाई का भरोशा दिया। निरीक्षण के समय बीडीओ रामदरश चौधरी, प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, सेक्रेटरी सौरभ दुबे, शिवमंगल सिंह, साहबलाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।












