जिलाधिकारी ने रामपुर के सपही व पचुरखी गांव का किया निरीक्षण।
रामपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजीव सिंह के साथ बुधवार दोपहर दो बजे के करीब ग्राम सभा सपही के अलीपुर में सुंदरी कारण में बने तालाब का उद्घाटन कर पचुरखी गांव में बने खेल मैदान पार्क को देख प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इसी प्रकार से ग्रामप्रधान व ग्रामसचिव को अपने अपने गांवों में तालाब व खेल मैदान पार्क बनना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सपही अलीपुर गांव के सबसे बुजुर्ग रामदुलार सरोज 90 वर्ष से गांव में सुंदरी करण में बने तालाब का उद्घाटन करवाया।तालाब के सुंदरी करण कार्य से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत अधिकारी अभय कुमार को सम्मानित किए।ग्रामप्रधान हंशराजी देवी गांव में हुए विकास कार्य के लिए बधाई दिए।
तत्पश्चात ग्राम पचुरखी में बने हुए खेल मैदान व पार्क का निरीक्षण किया।ग्रामप्रधान व ग्राम विकास अधिकारी जय प्रकाश गौतम के कार्य से प्रभावित होकर वहाँ उपस्थित अन्य प्रधान को इसी तरह अपने अपने गांव में विकास कार्य करने की सलाह दिए।उक्त गांव में बने गौशाला का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया कि लोग घरों में खाना बनाने के बाद सबसे पहले गौ माता को भोजन कराते हैं।
इसलिए गौशाला में गायों की सेवा करने में आप लोगो को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर कई ग्रामप्रधान ,एडीओ पंचायत,कई ग्रामसचिव के साथ शांति व्यवथा कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष रामपुर सम्पूर्णानंद राय, उ0नि0रामभवन यादव के साथ पुलिस मौजूद रहे।












