सुईथाकला, जौनपुर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार देर शाम क्षेत्र के सुईथाकला गांव में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिलामुख्यायुक्त डॉक्टर रणजीत सिंह को श्रीमद्भगवद्गीता व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने कार्यों से सदैव अनुकरणीय होता है।आप एक शिक्षक के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे।लोगों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ में आए पुलिसअधीक्षक अशोक कुमार ने एक शिक्षक को कुशल शिल्पी बताया।इस दौरान हेमन्त तिवारी,रामसनमुख तिवारी, खण्ड शिक्षाधिकारी राजनारायण पाठक, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रभारी वीडियो आर डी यादव ,हृदय प्रसाद सिंह रानू, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
 
	    	 
                                












