सुजानगंज -(जौनपुर) क्षेत्र के कुरावा गांव में शनिवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह अपनी पत्नी संग मुसहर आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं, बच्चो को मिठाईयां बांटी और उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मुसहर कालोनी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मुसहरों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यह दीपावली आप अपने नए घरों में मना रहे हैं यह हम सभी के हर्ष का विषय है।
आपको कालोनी दिलाई गई है|बहुत ही जल्द पशुपालन आदि के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। आप लोग परिश्रम करें और आगे बढ़े। ग्राम प्रधान सहित सभी ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने अपील किया कि जो भी पौधे लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा की जाय और उन्हें संजो कर रखा जाए। कालोनी में पानी की व्यवस्था, शौचालय, पार्क आदि की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियो की खुब तारीफ की।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ. आर. डी. यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मिठाई और फुलझड़ी पाकर बच्चे चहक उठे। जिलाधिकारी व उनकी पत्नी ने बस्ती के सभी बच्चो को सुजानगंज का प्रसिद्ध है एटम बम, व सिरकोनी की प्रसिद्धि इमरती खिलाकर बच्चो की कुशलता पूछी| मिठाई पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे| जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को दिवाली की बधाई दी|












