सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सीएससी संचालक द्वारा बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली को जिला सूचना अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जौनपुर संकल्प सवेरा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा माननीय राज्य मंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को जनपद सुल्तानपुर के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से नगर में जन जागरूकता हेतु निकाली गई।
बाइक रैली को जिला सूचना अधिकारी आशीष मौर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि इस बाइक रैली का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण जनता को जागरूक करना है ।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सड़कों को साफ रखना, प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि यातायात से संबंधित एंबुलेंस को रास्ता देना , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, सिग्नल लाइट के तहत रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन से पीछे रुकना, सड़क सुरक्षा अभियान के बेसिक नियम है इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी है। अतः ज्यादा से ज्यादा लोग इस बेसिक नियम को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि इसीलिए बाइक रैली निकालकर जन-जन को जागरूक किया जा रहा है ।
इस अवसर पर सीएससी जिला प्रेम नारायण सिंह ने बताया की बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए पॉलीटेकनिक चौराहे पे जाकर समाप्त हुई। इस अभियान में सीएससी के कर्मठ संचालकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जिसमें जिला समन्यवक अनुराग सिंह, जोगिंद्र कुशवाहा, विकाश शुक्ला, ब्रजेश, सावन मौर्या,इत्यादि वी एल ई उपस्थित रहे।












