जौनपुर। तिथियां और समय हर किसी के गतिविधि को निर्धारित करती है। अगर सही तिथि से अपने काम से सामंजस्य बनाये तो कार्य सुगमता से सम्पन्न होता है। इस लिए हर किसी को कैलेंडर का सहारा लेना चाहिए।
यह बातें केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने आज पत्रकार भवन में कही। वह जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेंडर के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकार संघ के कैलेंडर के स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि इसमें जौनपुर के एतिहासिक धार्मिक और शैक्षिक धरोहरों की झलक मिल रही है। यह संघ ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने इस प्रकाशन के लिए संघ की सराहना की है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत किया। आभार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।
विधायक ने भी जौनपुर के गौरव स्थलों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जौनपुर पत्रकार संघ की प्रशंसा की। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पाणिनी सिंह ने भी जौनपुर पत्रकार संघ के क्रिया कलापों का उल्लेख किया। आगन्तुकों का अभिवादन करते हुए संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किये जाने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राहत कोष में धन प्रदान किये जाने व कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। अंत में संगठन के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने प्रशासन एंव पत्रकारों के बीच सामंजस्य की सराहना की। उन्होंने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। संचालन महामंत्री डाण् मधुकर तिवारी ने किया। इस मौके पर लोलारख दूबे रामदयाल द्विवेदी वीरेन्द्र सिंह बशिष्ठ नारायण सिंए राकेश पांडेय अखिलेश तिवारी अकेला राजेश श्रीवास्तव ऋषि सिंह डा प्रेमशंकर यादव रणंजय सिंह
डा भारतेन्दु मिश्र डा रामजी तिवारी डा गजाधर राय डा विजय सिंहए गौरव सिंह मोंटी शिवम सिंह सोलंकी राजेश मौर्या विनोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।