समन्वयक ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को किया रवाना
संकल्प सवेरा,जौनपुर ।गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक में डॉ राज बहादुर यादव वह डॉ अश्वनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवक और सेविकाओं को रवाना किया। शिविर जागरूकता अभियान के जरिए जफरपुर परसनी सिद्धिकपुर अन्य गांव में स्वयंसेवकों ने जा जाकर लोगों को जागरूक किया ।
अभियान में गांव ग्रामीणों को शिक्षा साफ-सफाई स्वास्थ्य चिकित्सा के प्रति जागरूक किया और कहा कि सबकी जिम्मेदारी बनती है लोग एक दूसरे का सहयोग करें और एक दूसरे की मदद करें। मौसम मे परिवर्तन हो रहा है इसमें मौसमी बीमारियों से बचने के बारे में जागरूक किया ।
एनएसएस समन्वयक डॉ राजबहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा भावना होनी चाहिए और राष्ट्रीय सेवा योजना एक माध्यम है जिसके जरिए किसी क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के साथ सामाजिक विकास की गति को जोर दिया जा सकता है ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रमाशंकर यादव डॉ पंकज कुमार डॉ सुभाष चंद्र पिंटू गुप्ता मौजूद रहे।













