• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

रामचरित मानस के चौपाइयों आज भी उतनी ही उपयोगी जितनी सतयुग में थी:ज्ञानप्रकाश

The chapters of Ramcharit Manas are as useful today as they were in Satyayug: Gyan Prakash

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 11, 2023
in Jaunpur
0
रामचरित मानस के चौपाइयों आज भी उतनी ही उपयोगी जितनी सतयुग में थी:ज्ञानप्रकाश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रामचरित मानस के चौपाइयों आज भी उतनी ही उपयोगी जितनी सतयुग में थी:ज्ञानप्रकाश

जौनपुर, संकल्प सवेरा11 अक्टूबर, 2023 – प्रभु श्री राम द्वारा लोक कल्याण हेतु सामाजिक समरसता के उच्च मान बिन्दुओ की स्थापना पूज्यपाद श्री गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस के चौपाइयों के रूप में स्थापित की गई है जो आज भी उतनी ही उपयोगी और प्रासंगिक है जितनी सतयुग में थी।

उक्त बाते जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में सेवा भारती के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा के भूमि पूजन के दौरान कही गई।

उन्होंने श्री राम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्री राम ने सिर्फ रावण वध के लिए इस धरा पर अपना प्राकट्य नहीं किया था।

अपितु उन्होंने एक सामाजिक सन्देश भी दिया था कि जब देश का राजा सन्यासियों के परिवेश में अपनी प्रजा से मिलने नंगे पाँव वन में प्रस्थान करता है तो उस देश की जातीय विषमताओं के बंधन को तोड़कर समरसता और सद्भाव के अद्भुत जीवन मूल्यों की स्थापना होती है, और यही रामराज्य की परिकल्पना साकार होती है।

प्रभु श्री राम ने प्रौढ़ावस्था को प्राप्त परम तपस्विनी माता शबरी के जूठे बेर खाकर नफरत फैलाती जातीय मान्यताओं को खंडित करने के साथ दिव्य नवधाभक्ति रूपी मणि से उनको सुशोभित भी किया।

पक्षीराज जटायु को प्रभु श्री राम ने मुखाग्नि देकर यह सन्देश दिया कि नारी की अस्मिता रक्षित करने वाला अधम से अधम जीव को भी वो गति प्राप्त होती है जो प्रभु श्री राम अपने पिता महाराज दशरथ को नहीं दे पाए।

पारिवारिक जीवन मूल्यों में पति पत्नी, माता पिता, गुरुजनो विद्यार्थियों, राजा प्रजा, नर वानर, पुष्प लताओं, पशु पक्षियों इत्यादि से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए वनो में माता सीता की खोज करने वाले प्रभु श्री राम धर्म की स्थापना के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अपने ह्रदय से लगाते है।

ऐसे प्रभु श्री राम कथा का रसास्वादन सेवा भारती समिति जौनपुर, काशी प्रांत द्वारा 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रख्यात कथा वाचक आचार्य शांतनु जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।

इस रामकथा में शामिल होकर मेरे अपने सहोदर जनपद वासी अपने जन्म- जन्म के पुण्य को उदित करे। यही मेरी जनपदवासियो से अपील है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल जी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि लोक मंगल, एवं जनपदवासियो के सुख शांति हेतु आयोजित इस पावन श्री राम कथा के श्रवण मात्र से जीव का कल्याण हो सकता है।

किसी भी कार्य को जब लोकमंगल हेतु पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ समाजसेवा के पुनीत भाव से किया जाता है, तो किये गए कर्मो का प्रतिफल इस कार्य में लगे सभी जीवो को अवश्य मिलता है।

कार्यक्रम में प्रकांड विद्वान एवं कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य रजनीकांत द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधिवत संकल्प एवं हवन पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के अंत में गणेश साहू जिलाध्यक्ष सेवा भारती, जौनपुर काशी प्रांत ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ज्ञान प्रकाश सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल जी, गणेश साहू जिलाध्यक्ष सेवा भारती, प्रदीप सिंह रिंकू सहकार भारती, राष्ट्र सेविका समिति से डा. सुचित्रा सिंह, डा. सरला त्रिपाठी, सह जिला कार्यवाह रविंद्र जी, जिला मार्ग प्रमुख सत्यप्रकाश जी, भारतीय क्रीड़ा संघ से हर्ष जी, समाजसेवी भुवनेश्वर सिंह, उर्वशी सिंह, मंडल कार्यवाह रामसागर तिवारी जी, शिवा सिंह इत्यादि सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवम संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

मानसिक स्वास्थ्य की समस्या एक वैश्विक चुनौती:आर एन सिंह

Next Post

स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कांग्रेस ने किया  दलित गौरव संवाद आयोजित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कांग्रेस ने किया  दलित गौरव संवाद आयोजित

स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कांग्रेस ने किया  दलित गौरव संवाद आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.