बजट ने कर्मचारियों को किया बेहद निराश:संजय

संकल्प सवेरा, जौनपुर। विधुत मजदूर पंचायत उ0प्र0 संगठन के प्रांतीय मंत्री ई0संजय यादव ने आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से देश व प्रदेश के कर्मचारी आस लगाए बैठे थे कि लोक सभा के चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ,सबका विकास व
सबके विश्वास को कायम रखते हुए आम बजट में इनकम टैक्स में 80सी व स्टैंडर्ड कटौती की सीमा बढ़ाएगी व पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव लाएगी परन्तु बजट में ऐसी कोई घोषणा न होने से देश व प्रदेश के सभी कर्मचारियों में काफी निराशा है।
संजय यादव(प्रांतीय मंत्री)
विद्युत मजदूर पंचायत उ0प्र0












