शाहगंज तहसील अंतर्गत पटैला बाजार में व्यापार मंडल के गठन के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ!
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू रहे! सर्वप्रथम बाजार आगमन पर स्थानीय व्यापारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपने नेता जिला अध्यक्ष इंदू सिंह का फूल मालाओं से लादकर ऐतिहासिक स्वागत किया तत्पश्चात ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आरंभ हुआ!
मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा की पूरे जनपद में व्यापारियों के मान सम्मान एवं सुरक्षा की लड़ाई केवल व्यापार मंडल ही मजबूती से लड़ता चला आ रहा है आपकी एकजुटता और लगभग जनपद की सभी तहसीलों में छोटे छोटे बाजारों में व्यापार मंडल के गठन से जिला उद्योग व्यापार मंडल सशक्त एवं मजबूत हुआ है आपकी लड़ाई अनवरत 40 वर्षों से मजबूती से लड़ने का कारण आपका संगठन में अटूट विश्वास एवं निष्ठा रही है जिसके कारण आपका जिला व प्रांतीय संगठन प्रभावशाली दिशा में काम कर रहा है!
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब जिला कोषाध्यक्ष श्री उमेश चंद्र गुप्ता खेतासराय के अध्यक्ष रणजीत कुमार मौर्या खुटहन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव मल्हनी के अध्यक्ष मदन लाल अग्रहरी एवं प्रांतीय सदस्य जगदंबा प्रसाद पांडे आदि ने ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि इंद्रभान सिंह इंदू के रूप में हमें मजबूत नेतृत्व करता मिले और हम व्यापारियों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए अनवरत उनके दिशा निर्देश में काम कर रहे हैं संगठन में अनुशासन एवं एकता ही संगठन को सशक्त बनाती है।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन महामंत्री जहांगीर खान एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार निगम सहित पूरी इकाई को शपथ ग्रहण कराते हुए अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू एवं विशिष्ट अतिथि सहित तमाम अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर खेतासराय कि हमारे आगामी अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ,डॉक्टर एम एच खान,शम्स तबरेज सहित बाजार के समस्त व्यापारी गण उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सोहन लाल विश्वकर्मा व संचालन संचालन श्री मौर्य प्रधान ने किया












