पश्चिम बंगाल में हिन्दुओ की हो रही बर्बर हत्याएं, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
संकल्प सवेरा जौनपुर हिन्दू जागरण मंच जौनपुर की बैठक गुरूवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यालय उमरपुर हरिबंधनपुर में जिलाअध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच अतुल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे एक प्रस्ताव पारित किया गया कि हिन्दू जागरण मंच जौनपुर के पदाधिकारी शुक्रवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित करेंगे।
जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते हुए हिन्दू जागरण मंच जौनपुर ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से यह मांग करेगा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओ की हो रही बर्बर हत्याएं और स्थानीय सरकार मौन है। ऐसे में पीड़ित हिन्दू परिवारों की सुरक्षा की कोई गारंटी नही है। उन्हें न्याय मिलने की भी कोई उम्मीद नही है तथा जिस प्रकार महामहिम राज्यपाल महोदय के काफिले पर हमले हुए उससे यह स्प्ष्ट है पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हिन्दू जागरण मंच जौनपुर में प्रस्ताव पारित कर ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से यह मांग करेगा कि संविधान में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का आदेश पारित किया जाए।।
बैठक में जिलाअध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच अतुल मिश्रा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, वीरांगना प्रमुख गीता गुप्ता, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनकर, नगर अध्यक्ष राजेश मौर्य, विधि आयाम प्रमुख श्रीकान्त श्रीवास्तव, संतोष सेठ, भानु प्रताप सिह, मनीष सिह, कमलेश निषाद इत्यादि समेत हिन्दू जागरण मंच जौनपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।












