सुजानगंज (जौनपुर) सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे के बीच अचानक मौसम में तेजी से बदलाव आ गया आकाश में तड़क-भड़क के साथ बारिश होने लगी जिसमें आकाशी बिजली गिरने से एक दसवीं के छात्र की मौके पर मौत हो गई |और एक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल रेफर दिया गया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षी आनन्द पुत्र कमलेश गौतम निवासी दाउदपुर (अहिलादपुर) अपने बड़े भाई के साथ अपने घर से धान के खेत में कुछ काम कर रहा था उसी समय तेजी से गर्जन के साथ बरसात होने लगी उसी समय आकाशीय बिजली के गिरने से आनंद की मौके पर मौत हो गई वही उसका भाई गंभीर घायल हो गया |
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुॕच कर आनध फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले आये| डाक्टरों ने देखते ही आनन्द को मृत्यु घोषित कर दिया वही हालत गम्भीर को देखते हुए जिला रेफर कर दिया|मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया|











