ग्रामीणों की शिकायत पर आवास आवंटन की जांच करने पहुंचे तहसीलदार
मड़ियाहूं ,संकल्प सवेरा ।मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के हरद्वारी गांव के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि उनके गांव के आराजी संख्या 251 /0.077 हेक्टेयर भूमि नवीन परती खाते की है। जिसे पिता एवं तीन पुत्रों को गलत तरीके से आवास आवंटन पट्टा दे दिया गया ।
जबकि सभी लोग संयुक्त रूप से पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं। जिस के क्रम में शनिवार को तहसीलदार मड़ियाहूं अमित कुमार त्रिपाठी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किया ।अनियमित आवंटन के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट साक्ष्यो के साथ उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया।
इस संबंध में पूछने पर तहसीलदार ने बताया कि सक्षम स्तर से इस संबंध में आख्या मांगी गई थी। जिसकी जांच कर गलत तरीके से आवंटित की गई जमीन की आख्या की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।












