सिरकोनी। क्षेत्र के मनहन गॉव में गुरुवार की सुबह को सर्प के काटने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी।परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गॉव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा की पुत्री गीता देवी खाना बनाने के लिए घर मे रखे उपले को निकाल रही थी।उसी में सर्प था।सर्प ने गीता को काट लिया।लोग आनन फानन में उसे चिकत्सक के पास के गए।जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।