- भारत को जीत के लिए मिला 328 रनों का टारगेट
- दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने झटके 5 विकेट
- ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑलआउट
- भारत ने पहली पारी में बनाए थे 336 रन


चेतेश्वर पुजारा (56 रन) और ऋषभ पंत (34 रन) क्रीज पर हैं. भारत ने रोहित शर्मा (7), शुभमन गिल (91) और अजिंक्य रहाणे (24) के विकेट गंवाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 2 विकेट झटके. नाथन लियोन ने 1 विकेट लिया. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया था. टीम इंडिया को ये टेस्ट मैच और सीरीज जीत के लिए 328 रनों का टारगेट मिला.
भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई थी. भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के स्कोर से 33 रन दूर रहा गया था. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 33 रनों की बढ़त हासिल थीसंकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।
© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.
© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.