• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

शिक्षकों ने गोपनीय आख्या सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार

प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह ने कहा कि विगत 8 जनवरी को बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन कर "वार्षिक गोपनीय आख्या" ब्लाक/जनपद के अधिकारियों द्वारा विभाग को प्रेषित की जाएगी और इस गोपनीय आख्या के आधार पर ही शिक्षकों की वेतन वृद्धि व पदोन्नति की जाएगी।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 4, 2021
in Jaunpur
0
शिक्षकों ने गोपनीय आख्या सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिक्षकों के मूल्यांकन के (गोपनीय आख्या) आदेश के विरोध सहित 22 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया।

प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह ने कहा कि विगत 8 जनवरी को बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन कर “वार्षिक गोपनीय आख्या” ब्लाक/जनपद के अधिकारियों द्वारा विभाग को प्रेषित की जाएगी और इस गोपनीय आख्या के आधार पर ही शिक्षकों की वेतन वृद्धि व पदोन्नति की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि उपरोक्त आदेश पूर्ण रूप से अव्यवहारिक एवं शिक्षकों का शोषण करने वाला है, विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यालय में कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों के लिए भी अंक तय कर उनका उल्लेख शिक्षकों की गोपनीय आख्या में करने की व्यवस्था की गई है जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध व अनुचित है, क्योंकि कायाकल्प के कार्य स्थानीय प्रधानों व पंचायती राज विभाग के द्वारा करवाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेश (काले कानून) को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को पत्र लिखकर मांग की लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इस आदेश को वापस नहीं लिया गया।

सरकार की शिथिलता को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के आह्वान के क्रम में इस काले कानून के विरोध में तथा पुरानी पेंशन पदोन्नति जनपद के अंदर स्थानांतरण कैशलेस चिकित्सा सुविधा ई एल सुविधा सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उनको शिक्षकों के रोष से अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया है कि शिक्षकों को अपमानित करने वाले इस शिक्षक विरोधी आदेश को तत्काल वापस लिया जाय और इसी क्रम में आज जनपदीय कार्यसमिति के सदस्यों व समस्त ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष/मंत्री के साथ जिलाधिकारी के महोदय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर पू. मा. शिक्षक संघ के जिलामंत्री मनीष सोमवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारी अश्वनी सिंह, शैलेंद्र सिंह, अर्चना सिंह मंजू पांडे राजेश सिंह टोनी दिनेश मौर्या, ज्योति सिंह,संतोष बघेल राजीव रत्नम तिवारी, राम सिंह राव, डॉ अनुज,अतुल सिंह, मृत्युंजय सिंह, सरोज कुमार सिंह, सतीश पाठक, मुन्नालाल यादव, स्वतंत्र कुमार, विनोद भंडारी धीरज कश्यप, सुशील सिंह, डॉ गिरीश, डॉ शैलेश डॉ दिनेश, विशाल सिंह, ओमकार पाल सुनील प्रजापति दिवाकर चौहान जय प्रकाश अकील रहमान प्रदीप सूर्या,जितेंद्र पटेल सुभाष बिंद, रवि मिश्र भूपेश सिंह, दिवाकर चौहान,अरविंद सिंह,मनोज सिंह सुजीत सोनकर, रोहित सिंह, अजित सिंह,राकेश सिंह संजय राय साकेत सिंह मोहम्मद अली मुकेश दुबे शशांक मिश्र अमित मिश्रा अमित चंदेल सहित सैकड़ों शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

जौनपुर भू- माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर:जिलाधिकारी

Next Post

भागमभाग भरी जीवन शैली में स्वास्थ्य व भोजन की शुद्धता पर ध्यान न देना हो सकता है कैंसर का कारण :डा0 हृदय मोहन केसरवानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.