सिकरारा: 72वां गणतंत्र दिवस विकासखंड के बहुसंख्यक शिक्षकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय बालकृष्ण गंज में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर आयोजित कार्यक्रम में सबको बधाई देते ह
आजादी का संदेश देते हुए कहा कि सेना के जवान जो बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं उनके ऋण को हम शिक्षकगण सिर्फ अच्छी शिक्षा और संस्कारवान बच्चे बनाकर उतार सकते है ।पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष देशबंधु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने संविधान को संरक्षित करने के लिए कृत संकल्पित होने की जरूरत है।इस मौके पर ,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह
ने कार्यक्रम को संबोधित किये। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा यादव शिक्षक त्रिभुवन नाथ यादव ने आजादी गीत प्रस्तुत कर लोगो का मनमुग्ध कर दिया वहि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी ।इस अवसर पर संयुक्त मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ रिजवान उल हसन सिद्दीकी,शिक्षक रविंद्र यादव,
राजेश कुमार यादव,रामचंद्र यादव,ओंकारनाथ पाल,विनोद पाल,विनय सिंह सहित सभी एआरपी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका आशा यादव ने संचालन शिक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने किया।












