मांगों के समर्थन में जेल जाने के लिए तैयार हैं प्रदेश भर के शिक्षक , नरसिंह बहादुर सिंह
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर शिक्षकों ने भरी जोरदार हुंकार
शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है प्रदेश की योगी सरकार, सुधाकर सिंह
संकल्प सवेरा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को जिले भर के शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन कर जोरदार हुंकार भरी।
इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। इस सरकार को अब चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा। शिक्षक हितों के लिए प्रदेश के लाखों शिक्षक अब जेल जाने के लिए तैयार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर दिन नई समय सारणी घोषित करके शिक्षकों का सिर्फ उत्पीड़न करने पर जुटी हुई है।
संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि धरने का आयोजन प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक में लिये गये फैसलों के क्रम में था। विद्यालयों में शैक्षणिक समय को बदलकर सुबह 8 से 4ः30 बजे तक चलाने को लेकर शिक्षक लम्बे समय से आंदोलनरत हैं।
जिसके कारण प्रदेश भर के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को धरने की सफलता के लिये धन्यवाद दिया। जिला मंत्री प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे।
इसके बाद शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश यादव, संतोष सिंह रघुवंशी, चंद्र प्रकाश दुबे, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह, प्रदीप सिंह, विनय प्रकाश सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा,
सुदीप सिंह, रामसागर सिंह, सुधीर राय, उपेंद्र सिंह, अजय तिवारी, दयाशंकर सिंह, अजय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, विकास गुप्ता, तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे।
संचालन जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया।